फिल्मकार अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनुराग सेंसर बोर्ड को कोर्ट में घसीट रहे हैं।
स्मोकिंग
दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड के निर्देशों के खिलाफ अनुराग कश्यप बाम्बे
हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इन्हीं निर्देशों को लेकर पिछले कुछ समय
से अनुराग की सेंसर बोर्ड से ठनी हुई है।
मामला इस कदर तनावपूर्ण है कि उन्होंने सेंसर से अपनी फिल्म 'अग्ली' का सर्टिफिकेट लेने से मना कर दिया है।
अनुराग
ने फिल्म में स्मोकिंग सीन के वक्त 'सिगरेट स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक
है', डिस्क्लेमर लगाने से मना कर दिया। उनका कहना है कि फिल्म में
स्मोकिंग के बहुत सारे दृश्य हैं। हर दृश्य पर यह वार्निंग लिखना उचित नहीं
है।
अनुराग का कहना है कि इस तरह के नियम-कायदे फिल्म मेकर्स के
बोलने के अधिकारों का हनन है जिसे हमारे संविधान ने दिया है। फिल्म के
दौरान चलने वाले स्क्रॉल दर्शकों के मनोरंजन में दखल देते हैं।