अनुराग ने की थी धुरंधर की तारीफ, लेकिन फिल्म की राजनीति से नहीं थे सहमत
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' को निगेटिव रिव्यू देने वाले कई क्रिटिक्स को सोशल मीडिया ट्रोल्स ने निशाना बनाया। इसके चलते फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ऑफ इंडिया को एक बयान जारी कर उनका बचाव करना पड़ा और हमलों की निंदा करनी पड़ी थी। अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की तारीफ की थी।
हालांकि, उन्होंने फिल्म की राजनीति की आलोचना की थी। अब उन्होंने समझाया कि ये जो सुनियोजित हमले होते हैं, ये सुनियोजित ही होते हैं, ये स्वाभाविक नहीं होते। स्वाभाविक का मतलब 'मैं आपसे सहमत नहीं हूं' हो सकता है। मैं आपसे असहमत हो सकता हूं, चाहे कुछ भी हो।
मेरे एक चचेरे भाई का ऐसा ही एक रेस्टोरेंट है, जहां 300 लोग बैठते हैं और उन्हें इसके लिए पैसे मिलते हैं। उनका पूरा धंधा यही है।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘शादी मेरी योजना का हिस्सा’, धनुष से अफेयर की खबरों के बीच मृणाल का बड़ा बयान; पार्टनर को लेकर कही ये बात
भारत में रिलीज को तैयार अनुराग की ‘कैनेडी’
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ अब भारत में रिलीज को तैयार है। फिल्म 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी लियोन और राहुल भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को कई इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में काफी सराहना मिली है।