फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन फिल्मकार अपनी फिल्म को लेकर हमेशा अनिश्चित रहता है: अनुराग कश्यप

Sun, 09 Sep 2018 04:30 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म निर्माण प्रक्रिया एक जैसी ही रही है, वह फिल्म निर्माण ‘आंख मूंदकर’ शुरू कर देते हैं और अनिश्चितता के बीच आगे बढ़ते हुए अपनी फिल्म को तलाशते हैं। 
विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म के निर्माण के दौरान ही उसे तलाशने की कोशिश की है। बेहतरीन फिल्मकार अपनी फिल्म को लेकर अनिश्चित रहते हैं। 

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मेरे ऐसे कई फिल्मकार दोस्त हैं जो शूटिंग की शुरूआत से पहले ही अपनी फिल्म का खाका तैयार कर लेते हैं। केवल उसे अमली जामा पहनाने के लिए शूटिंग करते हैं। मेरे लिए शूटिंग मेरी फिल्म, मेरी आवाज, कलात्मकता को तलाशने की प्रक्रिया है जिसे मैं कहने की कोशिश करता हूं।’’ 
विज्ञापन


अनुराग ‘गैंग आफ वासेपुर’ सीरिज की फिल्में, ‘गुलाल’, ‘देव डी’ जैसी कई पुरस्कार विजेता के फिल्मों के निर्देशक रहे हैं।
इनपुट: भाषा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें