फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली फिल्म में नाकामी के बाद भी अनुराग कश्यप देंगे अभिषेक बच्चन को मौका

Thu, 11 Oct 2018 12:19 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
abhishek bachchan
विज्ञापन

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी मनमर्जियां की नाकामी के बाद भी अभिषेक के अनुराग कश्यप के बैनर तले फिल्म गुलाब जामुन में काम करने की खबरें हैं। इसमे उनके साथ पत्नी ऐश्वर्या भी होंगी। खबर है कि अमिताभ और जया बच्चन को भी मेहमान भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इधर करिअर को रफ्तार देने के लिए अभिषेक अन्य फिल्में भी साइन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में खलनायकी के लिए इंकार करने वाले अभिषेक ने हॉरर फिल्म में काम करने का फैसला किया है। रागिनी एमएमएस और फोबिया जैसी चर्चित डरावनी फिल्में बनाने वाले निर्देशक पवन कृपलानी यह फिल्म बनाएंगे।

फिल्म का नाम तांत्रिक होगा और यह रोल अभिषेक करेंगे। शूटिंग 2019 में मुंबई में होगी। इस बीच कृपलानी फिल्म की नायिका और शूटिंग लोकेशंस की तलाश कर रहे हैं। उधर अभिषेक द्वारा निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन अ मैट्रो का सीक्लव साइन करने की भी खबर है। जिसमें राजकुमार राव और आदित्य कपूर भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें