फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट को 'आलिया कपूर' बोल गईं काजोल, सुनकर नेहा धूपिया भी हंस पड़ीं

Thu, 11 Oct 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काजोल
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नजदीकियां इन दिनों किसी से छुपी नहीं हैं। बॉलीवुड के गलियारों में इस जोड़े की खूब चर्चा है। अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर में से किसी ने भी ना तो अपने रिश्ते की बात मानी है और ना ही इनकार किया है लेकिन एक्ट्रेस काजोल ने ऐसा कुछ कह दिया कि उनके रिश्ते पर मुहर लगती दिख रही है।
विज्ञापन


नेहा धूपिया का शो 'नो फिल्टर नेहा' जल्द शुरू होने जा रहा है। काजोल भी इस शो पर पहुंची। इसका एक प्रोमो वीडियो नेहा ने खुद शेयर किया है। वो काजोल से आलिया से जुड़ा एक सवाल पूछती हैं, जिसके जवाब में काजोल हड़बड़ी में कहती हैं 'आलिया कपूर, सॉरी... आलिया भट्ट।'
काजोल के ऐसा कहते ही नेहा धूपिया हंस पड़ती हैं। बता दें कि इस वक्त रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साथ में कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें