अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी मनमर्जियां की नाकामी के बाद भी अभिषेक के अनुराग कश्यप के बैनर तले फिल्म गुलाब जामुन में काम करने की खबरें हैं। इसमे उनके साथ पत्नी ऐश्वर्या भी होंगी। खबर है कि अमिताभ और जया बच्चन को भी मेहमान भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
इधर करिअर को रफ्तार देने के लिए अभिषेक अन्य फिल्में भी साइन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में खलनायकी के लिए इंकार करने वाले अभिषेक ने हॉरर फिल्म में काम करने का फैसला किया है। रागिनी एमएमएस और फोबिया जैसी चर्चित डरावनी फिल्में बनाने वाले निर्देशक पवन कृपलानी यह फिल्म बनाएंगे।
फिल्म का नाम तांत्रिक होगा और यह रोल अभिषेक करेंगे। शूटिंग 2019 में मुंबई में होगी। इस बीच कृपलानी फिल्म की नायिका और शूटिंग लोकेशंस की तलाश कर रहे हैं। उधर अभिषेक द्वारा निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन अ मैट्रो का सीक्लव साइन करने की भी खबर है। जिसमें राजकुमार राव और आदित्य कपूर भी होंगे।