बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने हाल ही में बाली में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है। इस पार्टी में सुहाना खान, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी, अलाया एफ, अगस्त्य नंदा, अंजिनी धवन और इम्तियाज अली जैसे सितारों ने शिरकत की थी।
सुहाना खान को लेकर कही यह बात
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की सगाई में उसके सभी दोस्तों ने मुझसे अंकल कहा और बधाई दी। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या सुहाना ने भी उन्हें अंकल कहा था तो अनुराग ने कहा, ''हर कोई कह रहा था, 'हैलो अंकल।' मैंने कहा, 'ठीक है, आज पार्टी में मुझे अंकल का सर्टिफिकेट मिल गया है। इसलिए मैंने एक हुडी ऑर्डर की जिस पर 'अंकल' लिखा हुआ था।
अनुराग को इस बात का है अफसोस
अनुराग ने आगे कहा कि जब उनकी बेटी आलिया बड़ी हो रही थीं तब वह लगातार काम कर रहे थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी के साथ समय नहीं बिता पाते थे। उन्होंने कहा, 'यह मेरी लिए काफी अफसोस की बात है।' अपनी बेटी और उनके काम पर टिप्पणी करने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा, “मुझे लगता है कि ये टिप्पणियां उसके उपर इसलिए की जाती है, क्योंकि उसे बॉलीवुड के ‘कूल बच्चों’और दूसरे स्टार किड्स के साथ जोड़ा जाता है।''
Shahrukh Khan: बेटी सुहाना की फिल्म में नजर आएंगे किंग खान!, जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी पिता-बेटी की जोड़ी
जी5 पर रिलीज होगी 'हड्डी'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की फिल्म 'हड्डी' 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। उनकी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Anil Sharma: 'गदर 2' के बाद अब इन फिल्मों का सीक्वल भी बनाएंगे अनिल शर्मा, खुद किया खुलासा