बॉलीवुड में बड़े सितारों की फिल्मों के आगे टिक पाना किसी फिल्मकार के लिए आसान नहीं होता। चाहे वह कितनी ही अच्छी फिल्म क्यों न बनाए। निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल में ऐसा ही अनुभव मीडिया के साथ शेयर किया। जो बताता है कि बड़े निर्माता और सितारे अपनी फिल्म के समय तानाशाहों जैसा बर्ताव करते हैं।
अनुराग ने बताया कि 2012 में उनकी गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 रिलीज हुई थी और टिकट खिड़की पर अच्छा बिजनेस कर रही थी। लेकिन रिलीज के अगले ही हफ्ते सलमान खान की एक था टाइगर आई। इसकी रिलीज के साथ मल्टीप्लेक्सों तथा अन्य सिनेमाघरों ने अनुराग की फिल्म को उतार दिया। अनुराग ने कहा कि कई मौकों पर उन्हें ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ा।
एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में अनुराग कश्यप ने कहा था हम दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो भी मुझे पसंद करते हैं। वो मेरी तरफ देखना भी पसंद ना करें।