फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAMI फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' होगी ओपनिंग फिल्म

Fri, 15 Sep 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्टूबर में मुबंई फिल्म फेस्टिवल MAMI की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी अपकमिंग फिल्म मुक्काबाज को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मुक्काबाज' का प्रीमियर यहां किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर बात करते हुए अनुराग कश्यप ने बताया, 'ये पल मेरे लिए बेहद खास है। मै बहुत खुश हूं क्योंकि मेरी फिल्म कभी भी मामी में प्रदर्शित नहीं हुई है। हालांकि मुझे मामी के लिए एशियन प्रीमियर में अपने फिल्म की स्क्रीनिंग को छोड़ना पड़ा।'

पढ़ें- शबाना आजमी ने स्मृति ईरानी को किया ट्वीट- 'NFAI से गायब फिल्मों के प्रिंट की जांच करें'

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमें एक बॉक्सर को  ब्राह्मण लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में आपको बॉक्सिंग, पॉलिटिक्स और उसमें होने वाला भ्रष्टाचार सब देखने को मिलेगा। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में विनित कुमार और जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें