फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी पत्नी काल्कि कोचलीन से अलग रहेंगे। सवाल यह है कि इनके बीच कोई एक्ट्रेस तो नहीं है।
निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी दूसरी पत्नी कल्कि कोचलिन से अलग हो रहे हैं। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर रहा कि वे चीजें समझने के लिए अलग हो रहे हैं।
हालांकि उन्होंने यह साफ किया है कि वह तलाक नहीं ले रहे। उन्होंने मीडिया से अपनी निजता का सम्मान करने की भी अपील की है।
बुधवार को दोनों ने एक साझा बयान जारी किया। इसमें अनुराग ने लिखा कि मैं और कल्कि अलग हो रहे हैं। नोट में लिखा है ,'हम एक दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि मौजूदा हालात और इसकी वजहों को समझ सकें।
इंडस्ट्री में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इनके अलग होने की वजह कोई एक्ट्रेस हो सकती है। बीच में अनुराग का नाम उनकी फिल्मों में अभिनेत्री रह चुकी हुमा कुरैशी के साथ जोड़ा गया। हालांकि बाद में अनुराग इस बात को साफ किया था कि हुमा से उनका कोई अफेयर नहीं ह।
मालूम हो कि यह अनुराग कश्यप की दूसरी शादी है। अनुराग इससे पहले भी एक विवाह कर चुके हैं।