गोरखपुर में प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई बच्चों की मौत पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने यूपी सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला है। अनुराग ने बच्चों की जान बचाकर 'फरिश्ते' बने डॉ. कफील खान के निकाले जाने पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया है।
पढ़ें: गोरखपुर में बच्चों की मौत पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, पूछा 'कौन है जिम्मेदार?'
अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लिखा, 'क्या बात है! डॉ. कफील खान को बाल चिकित्सा विभाग के अधिकारी पद से हटा दिया गया। बहुत अच्छे यूपी स्वास्थ्य मंत्रालय।' अनुराग ने आगे लिखा कि ये वही पुरानी रणनीति है जिसमें आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों पर इल्जाम लगा देते हैं।
Wow! Dr. Kafeel Khan sacked as the Nodal officer from the Dept of Pediatrics Well done UP health ministry #achchedin #gorakhpurtragedy
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 13, 2017
Age old strategy,don't accept you fucked up..dig out all the dirt on the other and transfer the blame.. i
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 13, 2017
Irony is, why did they not see the dirt when they should have.. suddenly all the dirt is handy and everyone has access to it ..
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 13, 2017