बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जग्गा जासूस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस बात पर रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। इस पर डेक्कन क्रानिकल से बात करते हुए अनुराग ने कहा, 'मैं किसी वरिष्ठ के खिलाफ कोई टिप्पणी करने से बचना चाहता हूं खासकर उनके लिए जो मेरे फ्रैंड के डैड भी हैं।'
आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने हाल ही में अनुराग पर भड़कते हुए कहा कि वो बहुत ही गैर जिम्मेदार हैं। ऋषि कपूर ने कहा, रिलीज के 1 दिन पहले जग्गा जासूस को पूरा किया गया था। क्या आप ऐसा सोच सकते हैं?'
ऋषि ने कहा आगे कहा था,' प्रीतम ने 1 हफ्ते पहले ही फिल्म का म्यूजिक दिया था। आप (अनुराग) इस पर क्या कहेंगे। अनुराग एक ऐसे गैरजिम्मेदार डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्म बीच में छोड़ दी थी। इस फिल्म की पिछले 2 साल में 3 बार रिलीज डेट आई लेकिन फिर भी फिल्म रिलीज ना हो सकी।'