पंकज त्रिपाठी और पत्नी मृदुला अपनी बेटी आशी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrids_
पंकज त्रिपाठी की तरह ही उनकी बेटी आशी को अभिनय से गहरा लगाव है। वह 20 साल की हो चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में आने के लिए तैयार भी हैं। आशी के 20वें जन्मदिन पर मां मृदुला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है, इसमें आशी के नाम एक प्यार भरा संदेश लिखा है। साथ पंकज त्रिपाठी और आशी के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है।
आशी के नाम लिखा खास संदेश
पंकज त्रिपाठी की पत्नी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘आज से ठीक बीस वर्ष पहले तुमको पहली बार गोद में लिया था मैंने, खुद का परिचय करवाया था तुमसे और कहा था कि गुड़िया मैं तुम्हारी मम्मा हूं। कितना सुखद अनुभव था वह बता ही नहीं सकती। तुम्हारे मम्मा पापा बनना हमारा सौभाग्य है।’
मृदुला आगे लिखती हैं, ‘मन से शुक्रिया और प्यार मेरी जान। हमको चुनने के लिए शुक्रिया। आयुष्मान हो, खूब खुश रहो।’