फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपमा सोनी बनीं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल, 25 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता खिताब

Sat, 24 Nov 2018 03:00 PM IST
भाषा
विज्ञापन
anupama soni
विज्ञापन

जयपुर की डा. अनुपमा सोनी ने मिसेज एशिया इंटरनेशनल (आल नेशंस टाइटिल) खिताब जीत लिया है। थाइलैंड के रेयोंग शहर में आयोजित मिसेज एशिया इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता में सोनी ने आल नेशंस टाइटिल और मिसेज फोटोजेनिक सबटाइटिल जीता।

विज्ञापन


छह दिन की इस प्रतियोगिता में कई चरण हुए। सोनी ने यहां भारत लौटने पर बताया,‘‘मैंने प्रतिभा चरण में चरी और कालबेलिया का मिश्रण पेश किया और भारत का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतियोगिता के दैरान राजस्थानी कला और संस्कृति को भी विशेष तौर पर रेखांकित किया गया।' प्रतियोगिता में 25 देशों की 35 प्रतिभागी थीं और उन्होंने खिताब जीता।
विज्ञापन


इससे पहले अनुपमा सोनी ने मिसेज इंडिया 2018 का क्राउन अपने नाम किया था। 30 जुलाई को चेन्नई में आयोजित मिसेज इंडिया के ग्रांड फिनाले राउंड में उन्हें इस क्राउन से नवाजा गया था। अनुपमा प्रोफेशन से एक डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें