मदालसा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मदालसा शर्मा ने अपनी बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की है। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि वह अभी मां बनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। मदालसा से जब उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सेट पर भी मेरे को-स्टार्स मुझसे मेरी प्रेग्रेंसी के बारे में पूछते रहते हैं। मिमोह (महाक्षय) और मैंने अभी तक बेबी के बारे में सोचा नहीं है क्योंकि हमारा मानना है कि यह हमारे जीवन का एक ऐसा पहलू है, जिसके लिए हमें मानसिक रूप से भी तैयार होना होगा।