फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Dussehra: आलिया-रश्मिका के अलावा कई सेलेब्स ने दी 'दशहरा' की बधाई, मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

Thu, 02 Oct 2025 04:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Priyanka Chopra Anupam Kher Wishes: आज हर कोई प्रभु राम की जय-जयकार कर रहा है। आज इस खास अवसर पर अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रश्मिका मंदाना के अलावा भी कई सेलेब्स सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@aliabhatt, rashmikamandana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुराई पर अच्छी की जीत मनाने का दिन है। हर साल प्रभु राम की जीत और रावण की हार के दिन को लोग 'दशहरा' के रूप में मनाते आए हैं। इस खास दिन को सेलेब्स के पोस्ट ने और भी खास बना दिया है। अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, रश्मिका मंदाना और भी कई सेलेब्स ने अपने फैंस को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने आज गुरुवार 2 अक्तूबर के दिन इंस्टाग्राम पर खासतौर पर दशहरा के दिन अपने फैंस को बधाई दी है। अनुपम ने दशहरे के अवसर पर एक खास तस्वीर शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे! जय श्री राम! #HappyDussehra।'

अंकिता लोखंडे का पोस्ट
अंकिता लोखंडे जैन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए दशहरा के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाए। इस वीडियो में, मैं आप सभी के साथ अपना हार्दिक संदेश साझा कर रही हूं... मेरे और विक्की के लिए इतना अद्भुत सहयोग देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी के प्यार के साथ इन खूबसूरत त्योहारों को मनाकर मैं सचमुच बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। मेरा नवरात्रि का उपवास बहुत ही दिव्य रहा और आज का दिन हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है।'


यह भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: नियाग्रा फॉल्स के खूबसूरत नजारे के बीच नुसरत भरुचा, देखें एक्ट्रेस का बेफिक्र अंदाज

प्रियंका चोपड़ा पोस्ट
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई से जाने के बाद एक खास पोस्टर शेयर किया और साथ ही अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने लिखा, 'अलविदा मुंबई! वापस आना हमेशा बहुत अच्छा लगता है, चाहे एक मिनट के लिए ही सही। दशहरा मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।' काम की बात करें तो प्रियंका अब निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' से नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें राम और रावण की तस्वीर दिख रही है। इस स्टोरी के साथ अक्षय ने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। सच्चाई और अच्छाई की राह पर हमेशा चलते रहें।'

अदा शर्मा का पोस्ट
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं अदा शर्मा ने भी फैंस को विजयादशमी की हार्दीक शुभकामनाएं दीं और साथ ही अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी जानकारी साझी की है। अदा ने आज गुरुवार 2 अक्तूबर को एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह दुर्गा माता के रूप में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अदा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी दशहरा, नई फिल्म, एक झलक क्योंकि सब पूछ रहे हैं कौन सी फिल्म कर रही हो। बाकी फिल्मों की घोषणाएं जल्द ही।'

चित्रांगदा सिंह का पोस्ट
चित्रांगदा सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही फैंस को विजयदशमी की हार्दीक शुभकामनाएं दी हैं। चित्रांगदा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी को प्यार और रोशनी मिले। दशहरे की शुभकामनाएं।'

ईशा देओल का पोस्ट
ईशा देओल ने आज 2 अक्तूबर को गुरुवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ ही फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'उठो और चमको और खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो। हैप्पी दशहरा'
यह भी पढ़ें: Saira Banu: 'विश्वास नहीं तो शुद्धतम प्रेम क्या है?', सायरा बानो ने सगाई की सालगिरह पर किया दिलीप कुमार को याद

सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर 2 october के दिन अपने सभी फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। सनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एनिमेटेड दशहरा मूविंग पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं, इस दशहरा पर आइए अपने भीतर की नकारात्मकता को जला दें और दया, साहस और करुणा से प्रकाशमान हो जाएं।'

रश्मिका मंदाना पोस्ट
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थामा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीत आज रश्मिका मंदाना ने गुरुवार के दिन अपने फैंस को दशहरा की बधाई दी। रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दशहरा का एक मोशन पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं, विश्वास बनाए रखें, दयालु बने रहें और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें।'

करीना कपूर का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास दशहरा पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं, बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।' करीना इन दिनों निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर का पोस्ट
अर्जुन कपूर ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान की तस्वीर का एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'शक्ति, साहस और अनंत नई शुरुआत के लिए सभी को दशहरा की शुभकामनाएं'

मलाइका अरोड़ा का पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'आज ही के दिन अच्छाई ने बुराई पर विजय प्राप्त की थी। ईश्वर करे कि यह दिन आपके जीवन की सभी बाधाओं को दूर कर दे और खुशहाली के नए युग की शुरुआत करे।'

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी। अमिताभ ने एक्स पर दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'दशहरे के पावन अवसर पे, अनेक अनेक हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम'

जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने भी अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। जूनियर एनटीआर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'ठीक है, मेरे पास एक अच्छा विकल्प है धन्यवाद। आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।'

మీకు, మీ కుటుంబ సభ్యులకు విజయదశమి శుభాకాంక్షలు.

Wishing you all a very Happy Dussehra.

— Jr NTR (@tarak9999) October 2, 2025 " />

अल्लू अर्जुन का पोस्ट
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को विजयदशमी की बधाई दी है। अल्लू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सभी को विजय, सुख और समृद्धि से भरे दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।'


यह भी पढ़ें: Hina Khan: 'तुम मेरे लिए जिंदगी हो मेरी जान', हिना खान के जन्मदिन पर पति रॉकी का प्यार भरा पोस्ट

आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया भट्ट ने भी अपने फैंस को दशहरा की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है। आलिया ने इस पोस्ट में लिखा, 'अच्छाई की हमेशा जीत हो, दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।' इन दिनों आलिया अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

धर्मेंद्र का पोस्ट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपने फैंस को दशहरा की श्भकामानएं दीं। धर्मेंद्र ने आज गुरुवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें वह फैंस से घिरे नजर आए। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा, 'आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी आयु और सेहत दे।'
विज्ञापन

सनी देओल
सनी देओल ने भी अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी। सनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इस दशहरा पर आइए हम अपने भीतर की नकारात्मकता को जला दें और दया, साहस और करुणा से प्रकाश करें। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें