300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर पहुंचे अनुपम
साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए और प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मंदिर में दिव्य मूर्तियों की झलक भी देखी जा सकती है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कल अहमदाबाद में 300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। यहां पूजा करके मन को बहुत सुखद अनुभूति हुई। शक्ति भी मिली। आपके और आपके परिवार के लिए भी प्रार्थना की। जय हनुमान। बजरंग बली की जय। पवनसुत हनुमान की जय।" श्री कैंप हनुमान मंदिर देश के सबसे बड़े हनुमान मंदिरों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम इन दिनों अपनी आगामी 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका निर्देशन वे खुद ही कर रहे हैं। करीब दो दशक के बाद वे किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ओम जय जगदीश नाम की फिल्म बनाई थी, जिसमें अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। उनकी अन्य आगामी फिल्मों की बात करें तो वे अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो...इन दिनों मेंं दिखने वाले हैं। वहीं, इमरजेंसी में भी वे अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कंगना रणौत ने किया है।
Samantha Ruth Prabhu Birthday: राम चरण की पत्नी उपासना ने दी सामंथा को जन्मदिन की बधाई, लिखा- हॉटेस्ट मम्मी...