बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खली से साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने खली से लंबे दिखने की तरकीब बताई है। उनकी यह तरकीब देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दो फोटो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड फेमस हैवी वेट चैंपियन द ग्रेट खली से लंबा कैसे दिखे इसकी तरकीब निकाली है। उन्होंने तस्वीरें जैसी ही सोशल मीडिया पर शेयर की वो वायरल हो गईं।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर खली से साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में 1.68 मीटर लंबे अनुपम खेर 2.16 मीटर लंबे खली के सामने बौने नजर आ रहे हैं। लेकिन दूसरी ही फोटो में उन्होंने खली से लंबे दिखने का तरीका निकाल लिया और खली से लंबे दिखने लगे।
दरअसल, अनुपम खेर ने खली के बगल में कुर्सी लगाई और उसपर खड़े हो गए। ऐसा करके वह खली से भी लंबे हो गए। उन्होंने लिखा कि यह ऐसा इकलौता तरीका है, जिसके जरिए आप द ग्रेट खली से लंबी हाइट पा सकते हैं। उनकी यह तरकीब देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी। अब वह जल्द ही विवेक की अगली फिल्म 'द दिल्ली फिल्म' में दिखाई देंगे।