फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannah Bhatia: फिल्म बबली बाउंसर के लिए खूब पसीना बहा रहीं तमन्ना भाटिया, जिम से शेयर की वर्कआउट की वीडियो

Wed, 20 Apr 2022 12:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। यह वजह है कि अभिनेत्री के देशभरमें काफी फैंस हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी इस फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस डंबल के साथ सिटअप्स करती दिख रही हैं।

विज्ञापन



जिमवेयर में पसीना बहाती एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री को कसरत करते देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनकी सराहना भी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मिलिए मिस बी से। दरअसल, अभिनेत्री जल्द ही अपनी अगली फिल्म बबली बाउंसर में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अभिनेत्री अब इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।


वहीं, फिल्म की बात करें तो फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म बबली बाउंसर को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें