फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव में कश्मीर फाइल्स पर बोले अनुपम खेर, किया पांच लाख की मदद का वादा

Sat, 25 Feb 2023 01:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर दिल्ली में आयोजित ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव कार्यक्रम का हिस्सा बने और यहां उन्होंने कश्मीरी लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। अभिनेता ने यहां द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी बात की। 
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते साल अभिनेता की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, तो इसके बाद आए उनकी साउथ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, आज अभिनेता दिल्ली में आयोजित ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव कार्यक्रम का हिस्सा बने और यहां उन्होंने कश्मीरी लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

 
ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव में अनुपम खेर ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को दिखाया गया है। हमने बहुत कुछ कमाया है। हम उन विदेशी संगठनों को दान देते हैं जो पहले से ही समृद्ध हैं। अब अपनों को दान देना जरूरी है। मैं 5 लाख रुपये देने का वादा करता हूं।'
Kili Paul: भोजपुरी गाने पर किली पॉल ने बहन संग मटकाई कमरीया, खेसारी के गाने पर जमकर थिरके सोशल मीडिया स्टार
विज्ञापन
विज्ञापन



 
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को लगभग एक साल होने जा रहा है, लेकिन यह फिल्म आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी दिखाती इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, तो कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया था। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार सहित कई सितारे नजर आए थे। 
Hera Pheri 3: क्यों कटा था 'हेरा फेरी 3' से अनीस बज्मी का पत्ता? बताई वजह और अक्षय की एंट्री पर भी किया रिएक्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें