फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ शेयर की सेल्फी, लिखा- 'एक है धुरंधर...'; फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 05 Apr 2026 12:10 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया हैंडल पर विक्की कौशल और रणवीर सिंह के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों कलाकारों के बीच खुद को एक नया कलाकार बताया है। जानिए क्यों?
 
विज्ञापन
रणवीर सिंह-अनुपम खेर-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में NMACC की तीसरी सालगिरह के मौके पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर और विक्की के बारे में खास बात लिखी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अनुपम ने शेयर की सेल्फी
अनुपम खेन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्की कौशल और रणवीर सिंह के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में अनुपम खेर दोनों अभिनेताओं के बीच में खड़े हैं। इस तस्वीर में अनुपम दोनों के कंधों पर हाथ रखे हुए मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'एक है 'धुरंधर', दूसरा है 'छावा'। इसके साथ ही अनुपम ने आगे लिखा, 'उनके बीच खड़ा है 550 फिल्मों का एक नया कलाकार।'

अनुपम ने की विक्की और रणवीर के काम की तारीफ
अनुपम खेर ने रणवीर सिंह और विक्की कौशल की तारीफ करते हुए लिखा कि दोनों की ऊर्जा, समर्पण और काम करने की भूख देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने लिखा कि इन दोनों से मिलकर उन्हें गर्व महसूस हुआ और थोड़ी-बहुत प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागी। उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इन दोनों से प्यार करता हूं, उनकी तारीफ करता हूं और हमेशा उनका हौसला बढ़ाता रहूंगा। जय हो।'
विज्ञापन

फैंस की राय
अनुपम के इस पोस्ट पर कई फैंस ने भी इस तस्वीर को देखकर खुशी जताई। एक फैन ने लिखा, 'एक फ्रेम में तीन दमदार अभिनेता' दूसरे ने लिखा, 'प्रतिभा का पावरहाउस' एक और फैन ने लिखा, 'इन तीनों को एक साथ किसी फिल्म में कास्ट करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: विजय ने पत्नी रश्मिका के जन्मदिन पर शेयर किया 'रणबाली' से जयम्मा का बीटीएस वीडियो, साथ ही किया प्यार का इजहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें