फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: इस जापानी फिल्म में काम कर चुके हैं अनुपम खेर, एक्टर ने साझा किया दुर्लभ वीडियो

Mon, 17 Apr 2023 04:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सुभाष चंद्र बोस के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अलग-अलग किस्म के तमाम रोल करके अपनी अभिनय क्षमता का लोह मनवाया है। बॉलीवुड से अलग एक्टर जापानी फिल्म में भी काम कर चुके हैं। 25 साल पहले अनुपम खेर ने एक जापानी फिल्म में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका अदा की थी। हाल ही में उन्होंने उस फिल्म से अपना एक दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश

लिखा यह कैप्शन
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सुभाष चंद्र बोस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'ज्यादा लोग नहीं जानते कि मैंने 1998 में आई जापानी फिल्म 'प्राइड' में सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया था। महापुरुष द्वारा कही गईं उन पंक्तियों को दोहराना मेरे लिए सम्मान की बात थी। जय हो।'
Sunny Leone: 'कैनेडी' के ऑडिशन के दौरान काफी डर गई थीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव

1998 में रिलीज हुई थी फिल्म
वीडियो में सुभाष चंद्र बोस के किरदार में अनुपम खेर कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं सुभाष चंद्र बोस ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं भारत और अपने 380 मिलियन लोगों को आजाद करवाऊंगा।' 23 मई 1998 को रिलीज हुई 'प्राइड' का निर्देशन दिग्गज जापानी फिल्मकार शुनया आइतो ने किया था।
विज्ञापन

यूजर्स कर रहे तारीफ
अनुपम खेर के इस वीडियो पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं और अनुपम खेर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में 500 से अधिक फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने राजनेताओं के किरदार निभाए हैं। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रोल अदा किया था।
YRF Spy Universe: स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है शरवरी वाघ की एंट्री? जल्द होगी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें