वायरल वीडियो
शुक्रवार को सड़क पर अनुपम की उन बच्चों से फिर संयोग से मुलाकात हो गई। उन्हें याद आया अपना पुराना वादा, इसलिए उन्होंने कार रोकी और बच्चों को रंगीन पेंसिल खरीदकर दे दी। सब बहुत खुश हुए। अनुपम ने बच्चों के साथ एक प्यारा वीडियो भी बनाया और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में बच्चे खुशी-खुशी अपना नाम, कक्षा और स्कूल बताते दिख रहे हैं। वे अहमदाबाद के रहने वाले हैं और गुजराती माध्यम के स्कूल में पढ़ते हैं।
अनुपम का पोस्ट
अनुपम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए युवा दोस्तों से मिलिए। मुझे याद है कि वर्सोवा-मढ़ द्वीप जेटी पर उनसे मिला था। उन्होंने रंगीन पेंसिल मांगी थी। इसलिए मैंने कार रोकी और उन्हें वही दिला दिया। हम सब बहुत खुश थे।'
किन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम जल्द ही 'खोसला का घोसला' के दूसरे भाग में अपने पुराने किरदार कमल किशोर खोसला के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में बोमन ईरानी, परवीन डबास, रणवीर शौरी जैसे पुराने कलाकारों के साथ रवि किशन जैसे नए चेहरे भी होंगे।इसके अलावा, अनुपम निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभी इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: 50 करोड़ के करीब पहुंची 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन