फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के भाई फैसल खान ने की नई घोषणा, फिल्में निर्देशित करने के अलावा करेंगे एक नया काम

Fri, 20 Feb 2026 11:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Brother Faisal Khan Future Plans: आमिर खान और भाई फैसल खान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने आमिर और अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था। हालिया ही पैपराजी से मुलाकात करते हुए फैसल ने बताया कि वह अब कुछ नया अपने करियर में करने वाले हैं? 

विज्ञापन
आमिर खान के भाई फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के भाई फैसल खान ने उन पर कई आरोप लगाए थे, साथ ही उनसे अपना रिश्ता भी तोड़ लिया था। आमिर खान ने इस बात पर दुख जताया था। फैसल खान ने भी आमिर की तरह ही एक्टिंग में करियर शुरू किया था लेकिन वह सफल नहीं हुए। फिर उन्होंने निर्देशक के तौर पर काम करना शुरू किया। अब वह एक नई फील्ड में किस्मत आजमाएंगे। क्या है फैसल खान का प्लान? 

फिल्मों के निर्देशन के अलावा करेंगे कौन सा काम? 

विज्ञापन

शुक्रवार को फैसल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पैपराजी से बात कर रहे हैं। एक पैपराजी ने पूछा, ‘आपकी फिल्म का इंतजार है।’ इस पर फैसल कहते हैं, ‘हां मैं फिल्म डायरेक्ट करने जा रहा हूं, एक कहानी लिखी है। इसके अलावा यूट्यूब पर भी कुछ कंटेंट डालने वाला हूं।’ फैसल की बात से लगता है कि वह भी कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अब कदम रख सकते हैं।
 


फैसल खान ने पिछले साल परिवार से तोड़ा नाता?
फैसल खान ने पिछले साल के अगस्त महीने में आमिर खान और अपने परिवार पर कई आरोप लगाए। उनसे रिश्ता तोड़ लिया। फैसल ने कई इंटरव्यूज में कहा था कि साल 2002 उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। उसी साल उन्होंने शादी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया। तलाक के बाद परिवार ने दोबारा शादी का दबाव बनाया गया। तब फैसल ने परिवार के नाम एक खत लिखा, जिसमें परिवार की टूटती शादियों का जिक्र किया। ऐसे में परिवार ने उन्हें गलत समझा और मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। फैसल का दावा है कि आमिर खान, उनकी मां, बहन निखत और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने साजिश के तहत उन्हें पागल साबित किया। आमिर खान ने भी इन बातों पर चुप्पी तोड़ी थी, वह भाई के व्यवहार से काफी दुखी थे। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: किरण राव हुईं बीमार, आमिर खान की पूर्व पत्नी ने साझा किया अपना हेल्थ अपडेट; कौन कर रहा है देखभाल? 

फैसल खान की आखिरी फिल्म 
फैसल खान ने 1994 में ‘मदहोश’ से बतौर हीरो बॉलीवुड में कदम रखा। वह अपने भाई आमिर खान के साथ फिल्म ‘मेला’ में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में बतौर हीरो काम किया लेकिन बाॅलीवुड में बड़ा मुकाम नहीं बना सके। डायरेक्टर के तौर पर उन्हाेंने 2021 में एक फिल्म बनाई, इसमें एक्टिंग भी की। फिल्म का नाम ‘फैक्टरी’ था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें