फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: वेव्स के आखिरी दिन का अनुभव अनुपम खेर ने किया साझा, बोले, ‘यह एक कमाल का इवेंट था’

Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई में रविवार को वेव्स समिट का आखिरी दिन था। इस कार्यक्रम के समापन के बाद अनुपम खेर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें वेव्स समिट से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। जानिए, क्या बोले अनुपम खेर?
विज्ञापन
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

01 मई से लेकर 4 मई तक मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का आयोजन किया गया। इस इवेंट के समापन के बाद अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, साथ ही एक मैसेज भी लिखा। वेव्स इवेंट को अनुपम किस तरह से देखते हैं? यही सब बातें पोस्ट में साझा की हैं। 

विज्ञापन


सरकार का शुक्रिया अदा किया 
अनुपम खेर अपनी पोस्ट के साथ एक मैसेज लिखते हैं, ‘हम सभी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी कि चार दिवसीय वेव्स समिट का आज समापन हुआ है। इस समिट की शुरुआत करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई और आभार। माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को इतनी बड़ी सफलता के लिए बधाई।’ इस इवेंट से जुड़े कई और लोगों को भी अनुपम खेर ने धन्यवाद कहा है। यह सब बातें तो अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी हैं। 
 


 ये खबर भी पढ़ें: Waves 2025: वेव्स ने खत्म की दूरियां, युवाओं के लिए आसान हुई देसी-विदेशी बाजार तक पहुंच 

आठ हफ्ते में तैयार हुआ इवेंट

विज्ञापन

जो वीडियो अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, उसमें वह कहते हैं, ‘आठ हफ्ते में यह इवेंट तैयार किया गया है। आने वाली पीढ़ी के लिए यह एक बड़ा कदम है। मैं सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जो इस इवेंट से जुड़े थे। इस इवेंट के लिए हर इंसान भारत की तारीफ कर रहा था। मेरे चालीस साल के करियर में किसी सरकार ने ऐसा मंच फिल्म इंडस्ट्री को नहीं दिया है। इसके लिए हम गर्व महसूस करते हैं। मैं भी एडवाइजरी टीम में था। यह एक कमाल का इवेंट था, आने वाले समय में यह और भी आगे बढ़ेगा।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Waves 2025: फिल्म नहीं चलती तो खुद को बाथरूम में बंद करके रोते हैं शाहरुख खान, वेव्स समिट में किया खुलासा 

जल्द ही रिलीज होगी निर्देशित फिल्म 
अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में उन्होंने एक नई लड़की को मौका दिया है, इसका नाम शिवांगी है। हाल ही अनुपम खेर में शिवांगी से दर्शकों को रूबरू करवाया। साथ ही अपने डायरेक्शन के बारे में भी बात की। अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि 23 साल बाद दोबारा डायरेक्शन कर रहे हैं। ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म की कहानी पर उन्होंने काफी रिसर्च भी की है। फिल्म निर्देशित करने के अलावा अनुपम खेर एक्टिंग में भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें