अनुपम का पोस्ट
अनुपम खेर ने एक खास वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिंदगी के अहम सबक बताते हुए अनुपम ने एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कुछ मेरी खुद की जिदगी से, कुछ आसपास के लोगों की जिंदगी से और कुछ किताबों से। दरअसल हमारी प्रॉब्लम्स का हल हमारे ही अंदर ही कहीं छुपा होता है! केवल ढूंढने भर की जरूरत होती है।' आगे अनुपम ने लिखा की शायद उनकी यह बातें आपकी कुछ मदद कर पाएं।
अनुपम खेर का करियर
अनुपम खेर का करियर 40 साल से अधिक लंबा है, जिसमें उन्होंने 540 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में 'सारांश' फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी। हाल ही में अनुपम ने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली।
यह भी पढ़ें: गोविंदा की नेटवर्थ से लेकर थप्पड़ कांड तक, जानिए विवाद और तलाक की अफवाहों से लेकर सब कुछ