लगता है अनुपम खेर को अक्षय कुमार का साथ पसंद आ गया है। तभी वो अक्षय की जमकर तारीफ करते रहते हैं। माना जा रहा है कि बेबी के बाद नाम शबाना और टायलेट एक प्रेम कथा के बाद ये साथ और पक्का होगा।
इन दिनों अनुपम खेर का एक ट्वीट चर्चा में आ रहा है जो उन्होंने जनवरी में किया था। इस ट्वीट के जरिए अनुपम ने बताया था कि वो अक्षय के साथ लगातार 20 फिल्में कर चुके हैं। इसी से जाहिर हो गया है कि ये जोडी लंबे समय तक बनी रहेगी।
हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में खुलकर बातचीत की। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि अक्षय कुमार के साथ ये उनकी बीसवीं फिल्म है। साथ ही उन्होने अक्षय कुमार की एक्टिंग और पर्सनैलिटी की भी जमकर तारीफ की।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में हालांकि अभी तक कोई ज्यादा जानकरी सामने नही आई है लेकिन अनुपम ने इसमें भी अपने रोल को लेकर राज खोल दिया है।
अनुपम खेर ने बताया कि वो इस फिल्म में भूमि के दादा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वो बहुत ही स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति हैं, जबकि गांव में रहने वाले सभी लोग पुरानी और रूड़िवादी सोच के हैं।
अनुपम खेर
- फोटो : SELF
फिल्म में उनका और भूमि का मानना है कि गांव में महिलाओं के लिए शौचालय होने चाहिए, जिससे महिलाओं के बाहर खुले में शौच के लिए ना जाना पड़े।
इस फिल्म में यही दिखाया गया है कैसे वे गांव में शौचालय बनाते है और इसमें उन्हे किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं इंडिया टुडे को दिए इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अनिपम खेर से उनकी आने वाली फिल्म 'नाम शबाना' के बारे में पूछे जाने पर उन्होने बताया कि उन्हे इस फिल्म की सफलता पर पूरा भरोसा है।
कोई भी फिल्म जो अपने दर्शकों का सम्मान करती है और जो उनकी उम्मीदों को पूरा करती है, वो सफल जरूर होती है। उन्होने कहा कि बेबी पहले से ही एक एक ब्रांड है। उन्हें पहले से ही पता है कि लोगो को उन से क्या उम्मीद है और शबाना की कहानी है कि वो कैसे एक रहस्य एजेंट बन जाती है ये बहुत आकर्षक है।