फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक छोटी सी मुस्कान', अनुपम खेर ने मां दुलारी के साथ ऑफिस के प्यारे पलों को किया याद; लिखा- 'उनकी दुआओं...'

Mon, 04 May 2026 01:47 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Post: अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी के साथ ऑफिस के प्यारे पलों को शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच आज अनुपम ने अपनी मां दुलारी खेर के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऑफिस की कई तस्वीरों को शेयर कर अपने दिल की बात बताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

अनुपम का पोस्ट
अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। यह सभी तस्वीरें अनुपम के ऑफिस की हैं। इन तस्वीरों में उनकी मां अनुपम खेर की कुर्सी पर आराम से बैठी हुई हैं और अनुपम उनके पास खड़े मुस्कुरा रहे हैं।

अनुपम ने लिखा इमोशनल नोट
इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने लिखा, 'पिछले हफ्ते मां मेरे ऑफिस आईं। वे मेरी कुर्सी पर बैठ गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं- ‘यह तो मेरी कुर्सी है।’ मैं भी मुस्कुरा दिया। क्योंकि यह सच है। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह सब उनकी दुआओं का नतीजा है। उनके त्याग, हिम्मत और विश्वास की वजह से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने अपने सपनों को थोड़ा पीछे रखकर मेरे सपनों को आगे बढ़ाया। मां, आपकी कुर्सी हमेशा आपकी ही रहेगी। मैं तो बस उसे संभालकर बैठा हूं।'

16 साल में हो गई थी दुलारी खेर की शादी
ANI से बातचीत में अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें धैर्य और सहनशीलता सिखाई। उन्होंने कहा, 'मेरी मां की शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी, इसलिए वे मुझसे 18 साल बड़ी हैं। हाल ही में मेरे जन्मदिन पर हरमन और बोमन आए थे। वे इंग्लिश गाना गा रहे थे और मेरी मां ताली बजा रही थीं जैसे वे रोज पार्टी में जाती हों। अगर माता-पिता का आशीर्वाद सिर पर हो तो इससे बड़ी कोई बात नहीं है।'
विज्ञापन

'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम खेर जल्द ही ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। यह 2006 की लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा अनुपम कथित तौर पर साउथ अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म ‘फौजी’ में भी काम कर रहे हैं।

यह भ पढ़ें: Vijay Family Tree: पिता निर्देशक और मां गायिका, कम उम्र में हो गई थी बहन की मौत; विजय के परिवार में कौन-कौन?..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें