फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रेगनेंसी के बीच संभावना सेठ ने शेयर किया मजेदार वीडियो, गुरु रंधावा के गाने के साथ मनाया जश्न

Mon, 04 May 2026 11:18 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sambhavna Seth Viral Video: संभावना सेठ ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं। आज उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
संभावना सेठ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अभिनेता, मॉडल, डांसर और व्लॉगर संभावना सेठ बहुत खुश हैं क्योंकि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूरे जोश से डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो
संभावना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संभावना सिंगर गुरु रंधावा के गाने ‘वोग’ पर जमकर नाच रही हैं। वे आसमानी नीले रंग के सुंदर लहंगे में सजी हुई हैं, हल्का मेकअप किया है और बाल खुले रखे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'उफ ये खुशी, मां बनने वाली हूं। हर दिन इसे सेलिब्रेट कर रही हूं।'

संभावना ने कब की थी प्रेगनेंसी की घोषणा?
30 अप्रैल को संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने मिलकर यह खुशखबरी दी थी कि वे सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इस घोषणा के साथ कई तस्वीरें और सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर की थी। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए बन रही है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है।'
विज्ञापन

कब हुई थी संभावना और अविनाश की शादी?
संभावना और अविनाश की शादी को 10 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने IVF की कई कोशिशें कीं। कुछ साल पहले संभावना प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने अपनी सारी खुशियां और तकलीफें खुलकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शेयर की थीं। अब वह खुश हैं क्योंकि वह जल्द ही सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं और वह हर दिन इस खुशी का जश्न मना रही हैं।

यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: क्या हुमा कुरैशी रूमर्ड बायफ्रेंड रचित सिंह से कर रही हैं शादी? जानिए कब शुरू होंगी रस्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें