फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा सबकुछ जानते हैं'; पिता के नाम अनुपम खेर ने सुनाई इमोशनल कविता, छलक आए एक्टर के आंसू

Tue, 02 Dec 2025 01:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Poem: अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे पिता के नाम एक कविता सुनाते दिख रहे हैं और इसे सुनाते-सुनाते उनकी आंखें छलक आई हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर यहां वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते हैं। आज मंगलवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे एक इमोशनल कविता सुनाते दिखे हैं, जो पिता के नाम है। इसी के साथ उन्होंने एक खूबसूरत मैसेज दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो शेयर कर लिखा, 'सच्चाई के करीब हूं?'
अनुपम खेर ने कविता शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'पापा सब जानते है से लेकर पापा कुछ नहीं जानते...; और फिर पापा सब जानते थे। इन जज्बातों का एहसास जैसे-जैसे हमारी उम्र गुजरती जाती है, हमे होता जाता है। मैंने उम्र के हिसाब से, हम पिता जी या पापा के बारे में क्या सोचते है, उसका विश्लेषण करने की कोशिश की। आप लोग अपने तजुर्बे से बताइए, क्या मैं सच्चाई के कितने करीब हूं? जय हो'।
 

विज्ञापन

'पिता से कभी बहस मत करना'
कविता में अनुपम खेर ने उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर पिता से होने वाली सहमति और असहमति का जिक्र किया है। किशोर उम्र के बाद अक्सर संतान पिता के विचारों को नकारती है। मगर, फिर एक वक्त ऐसा आता है, जब लगता है कि पिता बिल्कुल सही थे। इसी को लेकर उन्होंने कुछ लाइनें सुनाई हैं और सुनाते हुए उनकी आंखें छलक आई हैं। अनुपम खेर ने सुझाव दिया है, 'पिता का तजुर्बा कभी गलत नहीं होता। इसलिए, अपने पिता से कभी बहस मत करो। उनके सम्मान पर आंच मत आने देना, क्योंकि पापा सबकुछ जानते हैं'।

यूजर बोले- 'आपकी बात ने दिल छू लिया'
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि यह कविता सुनकर वे भी इमोशनल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरी आंखों में आंसू आ गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी बात ने हमारा दिल छूल लिया। आपने जो बताया, वही जीवन का सत्य हे, लेकिन इंसान को जानने में जीवन गुजर जाता हे। उन्हें ये जरूर सुनना ओर समझना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'कितने सरल तरीके से इतनी गहरी बात कही है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें