फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु का हुआ है भूत शुद्धि विवाह, क्या है इसका महत्व

Tue, 02 Dec 2025 01:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Raj Wedding: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु ने बीते सोमवार को शादी रचाई है। इनकी शादी कोई आम हिंदू विवाह नहीं थी, बल्कि एक खास योगिक अनुष्ठान था, जिसे भूत शुद्धि विवाह कहते हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर को शादी कर ली है। उनकी शादी कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में हुई। सामंथा और राज का भूत शुद्धि विवाह हुआ है। जानिए क्या है भूत शुद्धि विवाह।
विज्ञापन

 

भूत शुद्धि विवाह क्या होता है?
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, यह एक प्राचीन योगिक रस्म है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के शरीर, मन और ऊर्जा को पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) से पूरी तरह शुद्ध किया जाता है। 'भूत शुद्धि विवाह' का अर्थ है एक ऐसी प्रक्रिया जो इन पांच तत्वों को शुद्ध करती है। इससे पति-पत्नी के बीच बहुत गहरा आध्यात्मिक और ऊर्जा का रिश्ता बनता है। ऐसा माना जाता है कि इस अनुष्ठान से वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक एकता आती है। 

कैसे होता है यह विवाह
इसमें लिंग भैरवी देवी (दिव्य स्त्री शक्ति) की विशेष कृपा मांगी जाती है। दंपति पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हैं और मंदिर में देवी के सामने एक-दूसरे से आजीवन साथ निभाने की प्रतिज्ञा लेते हैं। ये समारोह बहुत सादा, शांत और निजी होता है। इसमें सिर्फ बहुत करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होते हैं।
 
विज्ञापन

क्या है ईशा केंद्र?
ईशा केंद्र में तीन तरह के पवित्र विवाह होते हैं- भूत शुद्धि विवाह, लिंग भैरवी विवाह, और विवाह वैभव। इनमें भूत शुद्धि विवाह को सबसे शुद्ध और शक्तिशाली माना जाता है। हालांकि, अगर दुल्हन गर्भवती हो तो यह विशेष अनुष्ठान नहीं कराया जाता। सामंथा और राज ने भूत शुद्धि विवाह किया है।

यह भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'तुम मेरी सुपर पावर हो'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें