अनुपम के वीडियो और तस्वीरें
आज अनुपम ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम ने बताया की उन्होंने वाराणसी में देवों के देव महादेव और हनुमान जी के दर्शन किए और साथ ही सभी के लिए दुआएं मांगी। इसके अलावा कई तस्वीरों में अनुपम मंदिर में प्रार्थना करते दिख रहे हैं।
अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर ने हाल ही में 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग पूरी की। मूल फिल्म 2006 में आई थी और बहुत पसंद की गई थी। इससे पहले, उन्होंने 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म निर्देशित की, जिसमें शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 'जन्मदिन की भूत-भूत बधाई', अक्षय के साथ इस एक्ट्रेस ने प्रियदर्शन को दिया सरप्राइज; शेयर किया मजेदार वीडियो