फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी एक्टर ने गायब किया अनुपम का कोट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नामी एक्टर ने अनुपम खेर का कोट गायब कर दिया है। वहीं सैफ के आगे एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इन सबसे अलग सोनम कपूर नवाबी डिनर खाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


आखिर ये हो क्या रहा है बॉलीवुड में? जाने कुछ ऐसी ही नई और दिलचस्प खबरों के बारे में।

गायब हुआ अनुपम खेर का 65 रुपए का कोट

अनुपम खेर के टीवी शो पर जब ओम पुरी आए तो एक कोट का ज़िक्र छिड़ा। पता चला कि 65 रुपए की क़ीमत वाला ये कोट अनुपम खेर ने ओम पुरी को दिया था।

असल में ओम पुरी शिमला में एक नाटक के लिए गए थे जहाँ नाटक शुरू होने से पहले उनका कोट ग़ायब हो गया। उस वक्त अनुपम खेर ने ओम पुरी को एक कोट देकर मदद की जो ओम पुरी ने अब तक लौटाया नही है।

इसी कोट का ज़िक्र जब शो पर हुआ तो अनुपम खेर ने कहा भाई मेरे पिता जी का कोट तो लौटा दो?

ये कोट अनुपम खेर के चाचा का था जो उन्होंने अपनी शादी पर पहना था और उसे मनहूस कोट करार करते हुए अनुपम के पिता को दे दिया।

लेकिन 65 रुपए का वो कोट कहां गया इसके बारे में ओम पुरी को भी नहीं पता।

कौन लिखेगा नवाब पटौदी की कहानी

काफ़ी समय से मंसूर अली ख़ां पटौदी के जीवन पर फिल्म बनाने की चर्चा हो रही है और इस फिल्म को बनाने के लिए उनके बेटे सैफ़ अली ख़ान काफी उत्सुक हैं।

पर चिंता इस बात की है कि जिस दौर में पटौदी खेलते थे उस समय के क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड हासिल करना मुश्किल है। रिकॉर्ड्स हासिल करने के बाद उन्हें फ़िल्म की शक्ल देना भी एक चुनौती है।

ख़बर है कि सैफ़ अपने पिता पर बनने वाली इस फिल्म के लिए आजकल लेखक की तलाश में हैं।

विज्ञापन

सोनम कपूर का ‘नवाबी डिनर’

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ख़ूबसूरत का एक हिस्सा बीकानेर में शूट किया गया है। इस सीन को फिल्माने के लिए सोनम ने बीकानेर की रानी सिद्धि कुमारी के महल में शूटिंग की।

हाल ही में जब सोनम को पता चला कि रानी सिद्धि कुमारी मुंबई में हैं तो सोनम ने उन्हें अपने साथ डिनर करने का न्योता दिया। इस ख़ास रात्रिभोज पर सोनम का साथ उनकी माँ सुनीता ने और पिता अनिल कपूर ने भी दिया।

फ़िल्म 'ख़ूबसूरत' ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फ़िल्म 'ख़ूबसूरत' का रीमेक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें