बीते 50 साल से बॉलीवुड में काम कर रहीं और अपने जमाने की मशहूर अदाकारा फरीदा जलाल नाराज हैं। उनकी नाराजगी किसी और से नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से ही है। फरीदा का कहना है कि इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को एक उम्र के बाद मां और पत्नी जैसी भूमिकाएं दी जाती हैं जबकि अभिनेताओं को हमेशा अच्छे किरदार मिलते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल ने कहा, ‘मेरे साथ करियर शुरू करने वाले अनुपम खेर, ओम पुरी, अमरिश पुरी जैसे अभिनेता वकील, डॉक्टर जैसी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं। हमें बॉर्डर वाली साड़ी देकर कहा जाता है कि मां या पत्नी का किरदार निभाएं। हमें अच्छे किरदार के लिए इंतजार करना पड़ता है।'
विज्ञापन
3 of 6
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा ने कहा, 'एक उम्र के बाद भी एक अभिनेत्री अलग अलग भूमिकाएं निभा सकती है, लेकिन यह बात कोई नहीं समझता। बॉलीवुड में इस समय भले ही महिला केंद्रित फिल्मों की बाढ़ आई हो, लेकिन यह मौका सिर्फ गिनी-चुनी अभिनेत्रियों को ही मिला है।'
4 of 6
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
जलाल ने कहा 'बॉलीवुड में महिलाओं को ध्यान में रखकर फिल्में बनाई जा रही हैं, इस बात से मैं बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। लेकिन एक उम्र के बाद यह सब रूक जाएगा और उनको अच्छे किरदार नहीं मिलेंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘वहीदा रहमान, राखी और शबाना आजमी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां भी अधिकतर मां की भूमिका ही निभा रही हैं। उनके लिए अन्य किरदार नहीं लिखे जा रहे। मुझे आज भी बहुत ऑफर मिल रहे हैं लेकिन मेरी अलग अलग तरह के किरदार निभाने की बहुत इच्छा है।'
फरीदा ने बताया कि शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में से उनका सीन फाइनल एडटिंग के दौरान काट दिया गया। इन दिनों फरीदा जलाल, हिना खान के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 69 साल की हो चुकीं फरीदा अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।