फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: अनुपम खेर ने शाहरुख और जैकी श्रॉफ के साथ साझा की पुरानी यादें, लिखा मजेदार कैप्शन

Wed, 16 Jun 2021 08:04 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की पुरानी तस्वीर।
  • फोटो में शाहरुख और जैकी अभिनेता के साथ नजर आ रहे हैं।
  • अनुपम खेर ने लिखा- जब कुर्ता पैजामा पार्टी में स्टाइल हुआ करता था।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स की पर्दे पर तो खूब अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है लेकिन कम होता ही कि ऑफस्क्रीन भी ये दोस्ती बरकरार हो। लेकिन अनुपम खेर ने अभी जो फोटो शेयर की है, उससे साफ पता चलता है कि उनकी दोस्ती ऑफस्क्रीन भी सभी के साथ रही है। एक्टर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें अनुपम खेर के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

इस फोटो में शाहरुख खाने की प्लेट लिए हुए खड़े हैं। तो वहीं अनुपम खेर सफेद कुर्ते में कैमरा की तरफ पोज़ दे रहे हैं। जबकि जैकी श्रॉफ दूसरी ओर देख रहे हैं।

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, 'जब सीधे कैमरा में देखना स्टाइल हुआ करता था। हां, अगर आप जैकी श्रॉफ हो तो नहीं। जब खाने की प्लेट हाथ में होना आम बात थी। जब प्लेन कुर्ता पैजामा पार्टी ड्रेस हुआ करती थी। मेरी एलबम से निकली यादें। दोस्त, एक्टर्स, पुरानी तस्वीर, यादें।'

अनुपम खेर की इस फोटो पर टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'अमेजिंग।' तो वहीं अभिनेता की पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कुर्ता पैजामा हमें फिर से आधिकारिक ड्रेस कर देनी चाहिए पार्टी के लिए।' एक अन्य ने लिखा, 'साधारण और आज के समय से ज्यादा अच्छा।'
विज्ञापन

अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के जन्मदिन के बर्थडे पर उनकी कई तस्वीरें साझा की थीं। साथ ही खूबसूरत सा कैप्शन लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे। मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करती है जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें