फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप का मामला: अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, चार जून को हुए थे गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 03:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नाबालिग से रेप के आरोप में न्यायिक हिरासत में मौजूद एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है।
  • इसकी जानकारी उनके वकील ने दी है।
  • पर्ल ने इससे पहले दो बार जमानत की याचिका दायर की थी लेकिन दोनों ही बार खारिज कर दी गईं।
विज्ञापन
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी है। पर्ल के फैंस और समर्थकों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। बता दें, इससे पहले भी पर्ल को जमानत मिल जाने की खबरें सामने आई थीं लेकिन वह सच नहीं थीं। पर्ल की को-स्टार और दोस्त करिश्मा तन्ना ने दावा किया था कि एक्टर को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


दो बार जमानत याचिका की थी दायर, दोनों हुईं खारिज
पर्ल ने इससे पहले भी दो बार जमानत याचिका दायर की थी लेकिन दोनों ही बार खारिज कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पर्ल वी पुरी को 5 जून को वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। इसके बाद पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसी दिन पर्ल ने कोर्ट में दोबारा जमानत की याचिका दायर की, जिसे 11 जून को हुई सुनवाई में खारिज कर दिया। लेकिन आज यानी 15 जून को हुई सुनवाई में पर्ल वी पुरी को राहत मिली है। पर्ल वी पुरी के वकील जितेश अग्रवाल ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें वसई सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है।

पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

बता दें पर्ल को जिस केस में गिरफ्तार किया था वो एक पुराना मामला (2019) है। पुलिस के अनुसार यह एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया था। जिस नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप पर्ल पर लगा है उस बच्ची के माता-पिता में पिछले कई सालों बेटी की कस्टडी को लेकर लड़ाई चल रही है। पीड़िता के परिवार और मां की तरफ से हाल ही में ये बयान आया था कि बच्ची के पिता ने पर्ल को झूठे केस में फंसाया है, ताकी वो ये दिखा सकें कि मां बच्ची को सेट पर ले जाती हैं और उसका ठीक से ख्याल नहीं रख सकती और कस्टडी पिता को मिल जाए।

विज्ञापन

पर्ल वी पुरी, एकता कपूर - फोटो : Instagram
जिस दिन से पर्ल पर यह आरोप लगे हैं उस दिन से कई हस्तियां लगातार उनका समर्थन कर रही हैं। एकता कपूर से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, अल गोनी तक तमाम सेलेब्स ने पर्ल को निर्दोष बताते हुए उन्हें सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं पीड़िता के परिवार के तरफ से भी ये बयान सामने आ चुका है कि पर्ल निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें