जसलीन की बात सुनकर चौंक गए थे अनूप
भजन एवं गजल गायक अनूप जलोटा ने 31 साल छोटी जसलीन के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर अब बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, 'बिग बॉस 12' में सलमान खान ने जसलीन का स्वागत शो में अनूप की 'रोमांटिक' पार्टनर के रूप में किया था। खुद जसलीन ने बिग बॉस के स्टेज पर कहा कि अनूप के साथ वे तीन साल से रिलेशनशिप मे हैं। अनूप जलोटा का कहना है कि यह सुनकर वे खुद चौंक गए थे।
जसलीन को बताया प्रतिभाशाली
अनूप जलोटा का कहना है कि वे खुद बिग बॉस में हिस्सा नहीं ले रहे थे। इसके लिए उन्हें जसलीन के पिता ने मनाया। अनूप जलोटा ने 'द लल्लनटॉप' के साथ बातचीत में कहा, 'अगर आप उसकी (जसलीन) गायकी सुनें, तो आप पाएंगे कि वह बहुत प्रतिभाशाली है। व मुझसे गायन की शिक्षा लेने आती थी। उसने एक बार मुझे बताया कि उसे बिग बॉस का ऑफर आया है। मैंने कहा कि यह बहुत अच्छा है, तुम्हें पहचान मिलेगी। तब वह ग्रुप डांस करती थी और गाती थी'।
इस शर्त पर बिग बॉस में जाने को तैयार हुए थे अनूप जलोटा
अनूप जलोटा ने आगे कहा कि शुरुआत में उन्होंने बिग बॉस में भाग लेने से मना कर दिया। लेकिन उनके पिता ने उन्हें मना लिया। वे आगे बोले, 'एक शर्त थी कि आप उस सीजन में सिर्फ एक 'अनोखे कपल' के रूप में आ सकते हैं। मैंने उसे सुखविंदर जी को लेने के लिए कहा, लेकिन उसने बताया कि उन्होंने मना कर दिया था। मैंने भी मना किया कि मेरे पास समय नहीं है। इतने सारे कॉन्सर्ट्स थे। उसके पिता आए और मुझे मना लिया। मैंने हां कहा, लेकिन केवल एक शर्त पर कि हम गुरु और शिष्य के रूप में जाएंगे, तो उसने सहमति दी'।
अनूप जलोटा, प्रख्यात भजन गायक।
- फोटो : अमर उजाला।
बोले- 'मैं समझ गया कि खेल हुआ है'
अनूप जलोटा ने आगे कहा कि जब 'बिग बॉस 12' में जसलीन मथारू ने कहा कि वे तीन साल से रोमांटिक तौर पर जुड़े हुए हैं तो वे हैरान रह गए। 'मैं स्टेज पर गया और सलमान खान से मिला। फिर, जसलीन का स्वागत मेरे पार्टनर के रूप में किया गया। मैंने उन्हें बताया कि वह मेरी शिष्या है। जब सलमान ने पूछा कि क्या वह मेरी शिष्या है, तो उसने कहा कि वह तीन साल से मेरे साथ रिश्ते में है। मैंने सोचा, 'यह क्या हो गया? यह तो नहीं हुआ था'। अनूप ने कहा कि उन्हें अहसास हुआ कि ड्रामा इफैक्ट के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान था, लेकिन मैंने सोचा कि यह खेल का हिस्सा हो सकता है। किसी ने तो ये पढ़ाया होगा बोलने के लिए। जब हम अंदर जा रहे थे, मैंने उससे इसके बारे में पूछा। मैं समझ गया था इसे कुछ गेम बनता है या तो बिग बॉस वालों ने बोला होगा, उससे एक अफवाह उठती है। मैंने कभी उसका सामना नहीं किया'।