फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदाबाद पापा’, पिता के 94वें जन्मदिन पर अनुभव सिन्हा ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें; लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Fri, 23 Jan 2026 06:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anubhav Sinha On Father’s Birthday: अनुभव सिन्हा के पिता आज 94 साल के हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक ने पिता के साथ तस्वीरें साझा करते हुए, एक खास नोट लिखा है। जानिए नोट में उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
पिता के साथ अनुभव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई फिल्म की आज ही घोषणा हुई है। आज ही अनुभव सिन्हा के पिता का जन्मदिन भी है। अनुभव सिन्हा के पिता आज अपना 94वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अनुभव सिन्हा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पिता के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

पिता के साथ साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन

अनुभव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के जन्मदिन को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अनुभव सिन्हा ने अपने पिता और बाकी परिवार के साथ उनकी तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में अकेले पिता नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में अनुभव पिता को गालों पर चूमते और उन्हें पीछे से गले लगा रहे हैं। एक तस्वीर केक कटिंग के दौरान की है, जहां पिता के साथ अनुभव और घर के बाकी सदस्य खड़े हुए हैं। वहीं अंतिम तस्वीर में सब लोग खाना खा रहे हैं।
 


 

आज 94 के हो गए…
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुभव सिन्हा ने छोटे से कैप्शन में पिता की लंबी आयु की कामना भी की है। अनुभव ने कैप्शन में लिखा, ‘आज 94 के हुए। बचपन से कई बार पापा को ये गाते सुना है। मां मजाक उड़ाती थी ‘हमको देखने आए थे तो सबने गाने बोला तो छोटी सी जिंदगानी सुनाये थे’। जिंदाबाद पापा।’ कैप्शन में उन्होंने पोस्ट के साथ लगाए मुकेश के गाने ‘छोटी सी जिंदगानी’ का जिक्र करते हुए लिखा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः अनुभव सिन्हा की नई फिल्म ‘अस्सी’ की हुई घोषणा, तापसी पन्नू के साथ फिर बनी जोड़ी; जानिए कब होगी रिलीज

आज ही हुई नई फिल्म ‘अस्सी’ की घोषणा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आज ही अनुभव सिन्हा की नई फिल्म ‘अस्सी’ की घोषणा हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर अनुभव सिन्हा तापसी पन्नू के साथ काम कर रहे हैं। तापसी के अलावा फिल्म में कानी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के साथ ही अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें