सार
Akshaye Khanna And Suniel Shetty Characters Part Of Border 2: आज सिनेमाघरों में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई। फिल्म एक सीन को देखकर दर्शक चौंक गए। दरअसल, ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का किरदार खत्म हो चुका है लेकिन यह ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा भी हैं? जानिए यह कैसे मुमकिन हुआ?
आज शुक्रवार को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है। दर्शकों को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के क्लाइमैक्स सीन ने चौंका दिया। यह देखकर दर्शकों की ‘बॉर्डर’ से जुड़ी यादें ताजा हो गईं। दरअसल, क्लाइमैक्स सीन में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के किरदारों की झलक मिलती है, जो कि ‘बॉर्डर’ फिल्म का हिस्सा थे। आखिर यह बात स्टोरीलाइन में कैसे मुमकिन हुई, विस्तार से जानिए?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में इस तरह नजर आए सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना
फिल्म ‘बॉर्डर’ में अक्षय खन्ना ने लेफ्टिनेंट धर्मवीर भाखरी और सुनील शेट्टी ने असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह राठौड़ का रोल निभाया था। फिल्म में दोनों ही किरदार शहीद हो जाते हैं। लेकिन यह ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा हैं। दरअसल, ‘बॉर्डर 2’ उसी टाइमलाइन पर बनी है, जिस पर 1997 की ‘बॉर्डर’ बनी थी। ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ का किरदार निर्मल जीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी का किरदार महेंद्र एस रावत शहीद हो जाते हैं। इस बात की जानकारी वरुण धवन के किरदार कर्नल होशियार सिंह दहिया को पता चलती है। रेडियो पर वह अपने दोस्तों के शहीद होने की खबर सुनते हैं। रेडियो पर पर लोंगेवाले की लड़ाई में शहीद होने वाले कई सैनिकों के नाम सुनाई देती हैं, जिसमें धर्मवीर भाखरी और भैरों सिंह के नाम भी सुनाई देते हैं। लेकिन यह पूरी फिल्म में नजर नहीं आते हैं। हां, क्लाइमैक्स सीन में इन दोनों किरदार को दिखाया जाता है। लेकिन कैसे ये किरदार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनते हैं, जानिए?