अनु मलिक का खास पोस्ट
इस तस्वीर के जरिए अनु मलिक ने अपने पिता और उस दौर के महान कलाकारों के बीच के खास रिश्ते और भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को याद किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनु मलिक ने कैप्शन में लिखा, 'पिताजी, रफी साहब, प्रेम किशन की ये ब्लैक-एंड व्हाइट तस्वीर अनमोल है।'
हस्तियों से जुड़ी कुछ खास बातें
- सरदार मलिक - अनु मलिक के पिता, जो हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने संगीतकार थे। उनका निधन 27 जनवरी 2006 को 76 साल की उम्र में हुआ था।
- मोहम्मद रफी - भारत के सबसे लोकप्रिय और महान गायकों में से एक थे। 31 जुलाई 1980 को 55 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
- अनु मलिक हमेशा से अपने संगीत करियर की सफलता और शास्त्रीय संगीत की समझ का श्रेय अपने पिता को देते आए हैं।
पारिवारिक मतभेदों की भी रही चर्चा
जहां एक तरफ अनु मलिक अपने पिता के प्रति सम्मान जताते हैं, वहीं दूसरी तरफ मलिक परिवार के आपसी रिश्ते भी अक्सर खबरों में रहते हैं। अनु मलिक के भाई डब्बू मलिक और भतीजे अमाल मलिक ने अतीत में अपने पारिवारिक मतभेदों पर खुलकर बात की है।
अमाल मलिक ने आरोप लगाया था कि निजी अनबन की वजह से अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक के करियर को नुकसान पहुंचाया। अमाल ने एक रियलिटी शो में यह भी दावा किया था कि साल 2005 में मुंबई में आई बाढ़ के दौरान उनके चाचा अनु मलिक ने उन्हें अकेले छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: Priyanka: प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का किया शुक्रिया, साझा किया खास थैंक्यू पोस्ट