वायरल वीडियो
अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अक्षय ने तुरंत खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। यह देखकर पास चल रहे सैफ अली खान और तैमूर हंसने लगे। यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस ने चिंता जताते हुए उन्हें सुरक्षित रहने की भी सलाह दी है।
कैसा था सबका लुक?
इस दौरान अक्षय कुमार ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड शर्ट, बेज रंग का ट्राउजर, सफेद जूते और चश्मा पहने हुए नजर आए। वहीं सैफ अली खान सफेद शर्ट के ऊपर ऑलिव-ग्रीन ब्लेजर, टाई और ट्राउजर में हैंडसम दिखे। लेकिन सबसे खास तैमूर का लुक रहा। तैमूर हल्के नीले रंग की शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर पहने हुए थे। हालांकि, इस दौरान सैफ की पत्नी करीना कपूर खान और उनका छोटा बेटा जेह वहां नजर नहीं आए।
'हैवान' में नजर आएंगे अक्षय और सैफ
अक्षय और सैफ ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'ये दिल्लगी'। अब यह जोड़ी 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म 'हैवान' में सैफ और अक्षय एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।
यह भी पढ़ें: Samantha: सामंथा ने करण जौहर को बताई 'नाखुश शादियों' की वजह, बोलीं- 'जबकि असल जिंदगी 'केजीएफ' की तरह...'