इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। पूजा के दौरान दूल्हा रोहन और दुल्हन अंशुला ने मिलकर आरती की। इस दौरान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
अभिनेता अर्जुन कपूर लाल रंग के पारंपरिक कपड़ों में भाई का फर्ज निभाते दिखे। वहीं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।
महीप कपूर, सुनीता कपूर, संजय कपूर और शनाया कपूर सहित पूरे परिवार ने पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई थी। इन तस्वीरों को शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अक्तूबर 2025 में अंशुला और रोहन की सगाई की रस्म हुई थी। रोहन ने अंशुला के पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में एक महल के सामने रात के ठीक 1:15 बजे उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
यह भी पढ़ें: रविवार को 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' में किसने मारी बाजी? जानें 'हॉन्टेड 3डी' का कलेक्शन...