रश्मिका ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' का एक खास बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका अपने किरदार दीया की तैयारी करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहद भावुक मैसेज भी लिखा। रश्मिका ने लिखा, 'हम हमेशा से सच्चे प्यार पर भरोसा करते आए हैं और हमने इसे जीकर भी दिखाया है। ढेर सारे प्यार के साथ विदा। आपकी, दीया रेड्डी और रश्मिका।'
लोगों को पसंद आया रश्मिका का अंदाज
रश्मिका की इस पोस्ट पर फिल्म की स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अडाजानिया ने कमेंट किया, 'दीया रेड्डी का लुक शानदार था और रश्मिका ने मेरा दिल जीत लिया।' वहीं रश्मिका के फैंस भी उनके इस किरदार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
मीरा राजपूत ने भी की तारीफ
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी 'कॉकटेल 2' काफी पसंद आई। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'काफी समय बाद सिनेमा में इतना अच्छा वक्त बीता। फिल्म में हंसी, भावनाएं, खुशी और मस्ती के साथ-साथ सब कुछ बहुत असली लगा।'
यह भी पढ़ें: रविवार को 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' में किसने मारी बाजी? जानें 'हॉन्टेड 3डी' का कलेक्शन