फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर को रैंप पर देख खुशी से झूम उठे अर्जुन, किया कुछ ऐसा काम कि वीडियो हो गया वायरल

Sat, 11 Mar 2023 04:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर अंशुला कपूर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो रैंप वॉक कर रही हैं और भाई अर्जुन कपूर उन्हें खूब चीयर कर रहे हैं। भाई-बहन की ये बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। लोग अंशुला के कॉन्फिडेंस की भी जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
अर्जुन कपूर और अंशुला - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग अंशुला कपूर की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं अंशुला कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी अपनी बहन पर प्यार उड़ेलते नजर आए हैं। दरअसल अंशुला कपूर ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया है जिसे देखने के लिए उनके भाई अर्जुन कपूर भी वहां पहुंचे थे। अंशुला ने मुंबई में फैशन वीक में रैंप वॉक किया तो भाई अर्जुन कपूर खुद को रोक नहीं पाए और कुर्सी से खड़े होकर बहन के लिए चीयर करने लगे। बहन के लिए अर्जुन का इतना प्यार और सपोर्ट देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अंशुला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कुर्सी से खड़े होकर अर्जुन ने अंशुला को किया चियर

अंशुला कपूर ने हाल ही में मुंबई में फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस दौरान बहन को सपोर्ट करने के लिए भला अर्जुन कैसे न पहुुंचते। बहन को रैंप पर वॉक करता देखकर अर्जुन की खुशी का ठिकाना नहीं था। अर्जुन ने अंशुला को स्टेज पर आते ही जमकर ताली बजाते हैं और फिर वो अपनी कुर्सी से खड़े होकर बहन को चीयर करते हैं। ये देख अंशुला के साथ वहां, मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगते हैं। अंशुला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



 

अर्जुन कपूर के अंदाज पर फिदा फैंस

वीडियो में जहां अर्जुन कपूर ग्रीन जैकेट और डार्क पैंट में दिखे. वहीं रैंप पर अंशुला कपूर शीर कॉर्सेट टॉप में नजर आईं। अपने लुक को उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।वीडियो देखकर लोग अर्जुन और अंशुला की बॉन्डिंग पर सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि 'ये बहुत स्वीट है'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अर्जुन का ये अंदाज उन्हें बहुत पसंद आया. कुछ लोग तो अंशुला के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं'। 

शिमरी ड्रेस में लगाई रैंप पर आग

इस दौरान अंशुला कपूर ने शिमरी ड्रेस पहन कर रैंप पर आग लगाई। इस शिमरी ड्रेस में अंशुला कपूर काफी हॉट नजर आ रही थीं। उनकी ये ड्रेस शिमरी होने के साथ ट्रांस्पेरेंट भी है। इस ड्रेस के साथ अंशुला ने अपने बालों को ओपन किया हुआ है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं, सोनम कपूर ने अंशुला के रैंप वॉक का वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'अंशुला तुम पर बहुत गर्व है।' वहीं, फैंस भी पर कमेंट कर अंशुला की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्टिंग से ज्यादा कैंची जैसी जुबान को लेकर चर्चा में रहते हैं ये सितारे, बटोरते हैं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें