विवादों में बने रहने वाले कमल हासन का नाता लगता है विवादों से पूरी तरह से जुड़ गया है। एक बार फिर बिग बॉस के तमिल संस्करण के लेकर साउथ के सुपर स्टार कमल हासन विवादों से घिर गए हैं। उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
बता दें जब से रियलिटी शो बिग बॉस के तमिल संस्करण की मेजबानी के लिए कमल हासन का नाम सामने आया है वो आए दिन किसी न किसी परेशानी का सामना करते रहते हैं। हाल ही में कमल हासन के खिलाफ चेन्नई कोर्ट में एक केस दर्ज करवाया गया है।
पढ़ें- इस सुपरस्टार की बेटी ने किया धर्म परिवर्तन, जानें क्या है वजह
केस दर्ज करवाने वाले व्यक्ति ने कहा है कि कमल हासन ने 14 जुलाई वाले एपिसोड में तमिल संस्कृति का अपमान किया है। डेक्कन क्रोनिकल में छपी एक खबर के अनुसार कमल हासन की ये शिकायत मजिस्ट्रेट कोर्ट में की गई है। जिसकी सुनवाई 1 सितंबर को होनी है।
बता दें इससे पहले भी कमल हासन पर 100 करोड़ की मानहानि का एक केस दर्ज हो चुका है। जिसमें कहा गया था कि शो के दौरान एक कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट से बुरी तरह पेश आया लेकिन शो के होस्ट होने के नाते कमल हासन ने कुछ नहीं किया।