वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'जुड़वा 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म में वरुण धवन साल 1997 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म के किरदार प्रेम और राजा को निभाते नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी है दो जुड़वा भाइयों की जो जन्म के वक्त बिछड़ गए हैं। कैसे ये दो भाई एक-दूसरे से मिलते हैं और कैसे अपने परिवार को बचाते हैं, कुछ इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी फिल्म की कहानी। वैसे तो ट्रेलर पर 50 लाख से ऊपर व्यूज आ चुके हैं लेकिन दर्शक हैं जिन्हें फिल्म कुछ खास नहीं लग रही है।
लोगों ने ट्रेलर पर कमेंट किए हैं कि ये फिल्म सलमान की जुड़वा के आगे बिल्कुल भी नहीं टिकती। वहीं कई लोगों ने वरुण को इरिटेटिंग तक कह डाला।