फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नू कपूर: 'संदेह है कि वह देश के हित में कितना सोचते हैं', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अभिनेता ने उठाए सवाल

Sun, 01 Nov 2026 10:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Annu Kapoor: अभिनेता अन्नू कपूर ने नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की है।
  • इससे पहले अशोक पंडित ने शाह की आलोचना करते हुए उन्हें मनोचिकित्सक से सलाह लेने को कहा था।
  • शाह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था।
विज्ञापन
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया 'दिमागी नक्सल' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश के हितों और कल्याण को लेकर शाह की समझ पर सवाल उठाए हैं, साथ ही असहमति जताने और विरोध प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार का बचाव भी किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

नसीरुद्दीन को लेकर क्या बोले अन्नू कपूर?
अन्नू कपूर ने एएनआई से कहा, 'हो सकता है कि वह संवाद बोलने में माहिर हों लेकिन मुझे संदेह है कि वह वास्तव में देश के हितों और कल्याण के बारे में कितना सोचते हैं। जो लोग इस तरह के बयान देते हैं, उन पर मुझे आपत्ति है। यह हमारा लोकतंत्र ही है जो उन्हें खुलकर बोलने, ऐसे बयान देने और विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देता है।'

अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अन्नू कपूर पहले भी दे चुके बयान
इससे पहले भी कपूर विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार और प्रदर्शनों पर सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि शांतिपूर्ण तरीके से असहमति जताना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, मगर हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता।

अशोक पंडित - फोटो : एएनआई
एशोक पंडित ने नसीरुद्दीन पर दिया बयान
इससे पहले अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं नसीरुद्दीन शाह की अपशब्द भरी भाषा से न तो हैरान हूं और न ही मुझे कोई आश्चर्य है। पिछले कुछ महीनों, बल्कि पिछले एक साल से, वह लगातार बुरा बर्ताव कर रहे हैं। वह एक तरह से अपशब्द बोलने के आदी हो गए हैं। वह जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और जिस तरह से अपना चेहरा बिगाड़ते हैं, उससे उनकी हताशा साफ झलकती है। इसके पीछे कुछ कारण हैं, जिन्हें मैं समझ सकता हूं मुझे उन पर तरस आता है।'

अशोक पंडित ने आगे कहा, 'जब मैं उन्हें कैमरे के सामने पूरी तरह से बिगड़े हुए और हताश देखता हूं, तो ऐसा लगता है कि वह अपनी हताशा बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वह जितना ज्यादा अपनी हताशा बाहर निकालते हैं, उतना ही वह हर दिन सबके सामने बेनकाब होते जा रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा 'शायद उनके असुरक्षित महसूस करने का एक कारण यह है कि देश में जो फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वे उन्हें रास नहीं आ रही हैं। 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों की कहानियां उन्हें पसंद नहीं आ रही हैं। वह हीन भावना से जूझ रहे हैं। शायद इसीलिए वह इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। इसलिए अंत में मैं उनसे यही कहूंगा कि उन्हें किसी मनोचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि यह उनकी मानसिक सेहत पर असर डाल रहा है। कोई भी सामान्य व्यक्ति इस तरह का बर्ताव नहीं करेगा।' 
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह - फोटो : X
क्यों भड़के अन्नू और पंडित?
  • अन्नू कपूर और अशोक पंडित का यह बयान तब आया है जब हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो साझा किया। 
  • इस वीडियो में उन्होंने 'दिमागी नक्सल' लिखा हुआ एक बैज पहना था। 
  • इसके जरिए उन्होंने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के उन छात्रों का समर्थन किया, जो अपनी छात्र यूनियन को बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • वीडियो में शाह ने कहा, 'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक 'दिमागी नक्सल' हूं। मुझे नहीं पता कि 'चौकीदारों' ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं- जैसे 'राष्ट्र-विरोधी', 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और न जाने क्या-क्या।'
  • हाल के महीनों में, इस दिग्गज अभिनेता ने कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। 
  • इनमें पिछले हफ्ते कोलकाता के SRFTI में हुआ छात्रों का प्रदर्शन भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें