फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस रिलीज: सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं, आयुष्मान की यह फिल्म भी होगी रिलीज; रश्मिका की 'मैसा' भी देगी दस्तक

Sun, 01 Nov 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नवंबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। 
  • इस लिस्ट में बॉलीवुड की 'रामायण' के साथ साउथ से भी कुछ फिल्में शामिल हैं। 
  • जानिए हॉलीवुड से कौन सी बड़ी फिल्म इस महीने रिलीज होगी। 
विज्ञापन
नवंबर 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर का महीना मूवी लवर्स के लिए खास होने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है। इनमें रणबीर कपूर की 'रामायण', रश्मिका मंदाना की 'मैसा' से लेकर हॉलीवुड की भी फिल्में शामिल हैं। जानिए इस महीने कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी।  
विज्ञापन

 
Trending Videos

फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
रामायण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय हैं।

'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।

सनी देओल की फिल्म सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सूर्या: अंत से आरंभ तक
  • सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को रिलीज होगी।
  • इसमें नी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • फिल्म में मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी धांधली का पर्दाफाश दिखाया जाएगा। 

फिल्म ये प्रेम मोल लिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
ये प्रेम मोल लिया
'ये प्रेम मोल लिया' निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी पारिवारिक फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गनमास्टर जी9 - फोटो : यूट्यूब
गन मास्टर जी9
'आवारापन 2' से दर्शकों का दिल जीतने के बाद इमरान हाशमी फिल्म 'गन मास्टर जी9' के साथ लौटने वाले हैं। इसमें जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : एक्स
ओम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड
साउथ सुपरस्टार ममूटी और धनुष की फिल्म 'ओम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड' 20 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। ममूटी और धनुष के अलावा फिल्म में साई पल्लवी, श्रीलीला और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

मैसा - फोटो : यूट्यूब
मैसा 
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रश्मिका जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह एक्शन ड्रामा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

पेपर टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
पेपर टाइगर
'पेपर टाइगर' साल 2026 की एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी जेम्स ग्रे ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। इसमें एडम ड्राइवर, स्कारलेट जोहानसन और माइल्स टेलर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी अमेरिका के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रूस के एक गैंगस्टर गिरोह के जाल में फंस जाता है। यह फिल्म 13 नवंबर 2026 को अमेरिका के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें