फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annu Kapoor: 'जैसे ही आप कपड़े खोलना शुरू करते हैं वैसे ही...', OTT प्लेटफॉर्म्स पर जमकर भड़के अन्नू कपूर

Tue, 25 Jul 2023 03:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अन्नू कपूर ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'ओटीटी फिल्म मेकिंग से जुड़ा एक प्लेटफॉर्म है, इसमें आप थोड़ा ज्यादा खुल गए हैं।'
विज्ञापन
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नू कपूर ने हाल ही में नितेश तिवारी की रामायण पर टिप्पणी करके सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान अभिनेता ने कहा था कि उसकी औकात क्या है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अन्नू कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर हावी हो रहे कंटेट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। दरअसल अभिनेता अपना प्रतिष्ठित शो अंताक्षरी लेकर वापस लौट रहे हैं। लेकिन इसबार यह शो टीवी पर नहीं बल्कि रेडियो पर आने वाला है। इसी संबंध में उन्होंने बातचीत की है और इसबार उन्होंने ओटीटी पर भी अपने विचार साझा किए हैं। 
विज्ञापन

'कपड़े उतरते ही देखने वालों की तादाद बढ़ जाती है'
अन्नू कपूर ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'ओटीटी फिल्म मेकिंग से जुड़ा एक प्लेटफॉर्म है, इसमें आप थोड़ा ज्यादा खुल गए हैं या जैसे ही आप कपड़े खोलना शुरू करते हैं वैसे देखने वालों की तादाद बढ़ जाती है। ओटीटी छोटी जगह नहीं है। ये ओटीटी बनाने वाले जो हैं, ये जो आपके बड़े-बड़े प्लेयर्स हैं इनके पास इतना पैसा है। पता नहीं जनता का पैसा है या कहां से पैसा वसूल है।'

इसे भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही लगने लगा सट्टा, पहले दिन की ओपनिंग पर सबकी नजर

ओटीटी की औकात क्या है
अन्नू कपूर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'आपको समाज तो ऐसा बनाना पढ़ेगा कि वह अपनी समझ का व्यक्तिगत फैसला करे कि मुझे ये देखना या कुछ और... जिस दिन आपने समाज बना लिया कि मुझे नग्नता नहीं देखी है, गंदी चीज नहीं सुनी है, किसी की मजाल है ये ओटीटी, इनकी औकात क्या है, इनकी कोई औकात नहीं है, दो कौड़ी की औकात है।'
विज्ञापन

'गन्दगी परोसना गलत'
इतना ही नहीं अन्नू कपूर ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'ये जो नेटफ्लिक्स, अमेजन हैं, इनके ऊपर भी अंकुश नहीं रखा जाएगा तो अराजकता फैल जाएगी, अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सिर्फ गन्दगी परोसना जानता है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्ग ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें