फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर की जिंदगी पर जल्द सामने आएगी किताब, बहन खोलेंगी कई राज

Thu, 20 Sep 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा में अपने गानों से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर संगीत के क्षेत्र में काफी बड़ा नाम है। उनके गानों को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता रहा है। भारत रत्न लता मंगेशकर जल्द एक बार फिर से दर्शकों के बीच छाने वाली हैं। जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो लता मंगेशकर पर जल्द ही किताब रिलीज होने वाली है। लता मंगेशकर की इस किताब को उनकी बहन मीना मंगेशकर ने लिखा है।
विज्ञापन


गुरुवार को मीना ने मुंबई स्थित अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए लता मंगेशकर पर बन रही किताब का खुलासा किया है। मीना मंगेशकर की इस किताब का नाम 'मोठी तिची सावली' है। मीना मंगेशकर ने बताया कि इस किताब में लता जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें पढ़ने को मिलेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि वह 'मोठी तिची सावली' किताब की आधिकारिक तौर पर घोषणा 28 सिंतबर को करेंगी। बताया जा रहा है कि उस दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सहित सूचना प्रसारण मंत्री भी मौजूद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें